HomeUttarakhandBageshwarक्रिकेट : नव युवक क्रिकेट क्लब लेटी ने जीती चेलेंज ट्राफी

क्रिकेट : नव युवक क्रिकेट क्लब लेटी ने जीती चेलेंज ट्राफी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। सहारा क्रिकेट क्लब ड़ोबा द्वारा आयोजित चेलेंज ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल नव युवक क्रिकेट क्लब लेटी ने जीता। लेटी की टीम ने बमटाना को 4 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता का समापन ग्राम प्रधान दिनेश टंगड़िया ने किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

भमुक़ा स्टेडियम डोबा मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को आयोजित फाइनल मैच नव युवक क्रिकेट क्लब लेटी व बमटाना एकादश के बीच खेला गया। निर्धारित 15 ओवरों के इस मैच में टॉस लेटी की टीम ने जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए बमटाना एकादश की टीम ने 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। जबाब में उतरी लेटी की टीम ने 7 विकेट खोकर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया।

बमटाना की ओर से टोनी ने सर्वाधिक 57 रनों के योगदान दिया। जबकि लेटी की ओर से गणेश सिंह ने 42 रन बनाए। बिजेता व उपविजेता टीम को ग्राम प्रधान दिनेश टंगडिया व कुलदीप टँगड़िया ने ट्राफी व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रमोद कुमार व मनोज सिंह थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments