HomeUttarakhandDehradunदेहरादून ब्रेकिंग : विश्वास मखीजा बने एडवैंचर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया...

देहरादून ब्रेकिंग : विश्वास मखीजा बने एडवैंचर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया अध्यक्ष, विनायक कौल महासचिव

देहरादून। एडवैंचर टूर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कल हुई आम बैठक और चुनाव के बाद विश्वास मखीजा को अध्यक्ष चुना गया है। विनायक कौल को एसोसिएशन का महासचिव चुना गया है। एटीओएआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसोसिएशन की आम बैठक के बाद नए सत्र के लिए चुनाव कराए गए। इसमें इंडिया इनसाइट टूर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विश्वास मखीजा को अध्यक्ष चुनाव गया जबकि बंजारा कैंपस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश ओझा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। अक्वाटेरा एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वैभव काला को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। स्नालायन एक्सपेडीशंस प्राइवेट लिमिटड के निदेशक विनायक कौल को महासचिव चुनाव गया और मडी बूटृस वैकेशंस के प्रदीप मूर्ती को एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया है।

ADVERTISEMENTS

इसके अलावा कार्यकारिणी में कै. स्वदेश कुमार, कमांडर सैम टी सैमुअल, रॉनी सिंह गुलाटी, नीरथ भट्ट, नदीम शेख, अरविंद भारद्वाज,मिलिंद भिडे़, तेजवीर सिंह आनंद व अजीत बजाज को शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments