ब्रेकिंग न्यूज़ : हरिद्वार में पत्थरों से कुचलकर साधु की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
देहरादून : दुकान में पड़ी मिली 20 साल के युवक की लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सांकेतिक फोटो

हरिद्वार। हरिद्वार के भूपतवाला में एक साधु की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। यहां सप्त सरोवर मार्ग पर त्रिदंड़ी सेवा आश्रम के पास एक साधु का शव मिला है।


ADVERTISEMENTS

मौके पर पहुंची हरिद्वार पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और जांच में लग गई है। फिलहाल साधु की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना से आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।

शव को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है और घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने फक्कड़ साधु का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS