HomeUttarakhandAlmoraVideo : तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैय्या.. पनुवानौला में रामलीला

Video : तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैय्या.. पनुवानौला में रामलीला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

विकासखंड धौलादेवी के पनुवानौला में चल रही रामलीला को लेकर दर्शकों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। गत रात्रि रामलीला में कई महत्वूपर्ण संवादों का भावपूर्ण मंचन हुआ।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

रामलीला में गत रात्रि महर्षि विश्वामित्र राम-लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से मांग ले जाते हैं। यज्ञ के दौरान भगवान राम ताड़का व सुबाहु राक्षस का वध करते हैं और मारीच को बिना फर के बाण से समुद्र पार फेंक देते हैं। राजा जनक के आमंत्रण पर मुनि विश्वामित्र, राम-लक्ष्मण जनकपुरी को जाते हैं। रास्ते में अहिल्या तारण होता ह।

इसके अलावा जनकपुरी पहुंचना, जनकपुरी पहुंचकर मुनि विश्वामित्र से आज्ञा प्राप्त कर नगर भ्रमण करना व पुष्प वाटिका में सीता व सहेलियों का आना आदि के दृश्यों का मंचन किया गया। सीता माता को देखकर भगवान राम का मोहित होकर गाना “तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैय्या” यह दृश्य देखकर दर्शक भी मनमोहित हुए। सीता का गौरी पूजन तृतीय दिवस की रामलीला में मुख्य दृश्य रहे। जिसमें राम की भूमिका में सूरज सिंह बिष्ट, लक्ष्मण कमल जोशी, सीता सुमित सुयाल, विश्वामित्र हेमंत शाह, दशरथ प्रकाश चंद्र जोशी, जनक कुंदन सिंह गैड़ा, सुबाहु मारीच में क्रमशः रवि जोशी, संजय नेगी व ताडिका की भूमिका में आनंद गैड़ा रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments