HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : डीएम की पहल - 14 युवाओं को मिलेगा पैराग्लाइडिंग का...

हल्द्वानी : डीएम की पहल – 14 युवाओं को मिलेगा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण

हल्द्वानी| पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद नैनीताल में साहसिक पर्यटन की पैराग्लाईडिंग गतिविधियों का संचालन विगत कई वर्षो से भीमताल क्षेत्र में किया जा रहा है जिसमें बहुतायत संख्या में बाहरी प्रदेशों के पायलट भी कार्य कर रहे हैं। स्थानीय बेरोजगारों के पास पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं होने के कारण वे पैराग्लाईडिंग के क्षेत्र में उचित प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इस सन्दर्भ का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल जिले के 14 बेरोजगार युवाओं को पैराग्लाईडिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने हेतु साहसिक खेल अधिकारी भीमताल की देखरेख में बीड़-बिलिंग हि.प्र. भेजे जाने की पहल की गयी है।

जिलाधिकारी नैनीताल के प्रयासों से हिमांचल प्रदेश भेजे जा रहें युवाओं को भारत की सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाईडिंग स्थल बीड़ बिलिंग हि.प्र. में पी.-1, पी.-2 तथा पी.-3 स्तर का पैराग्लाईडिंग प्रशिक्षण दिया जायेगा, इसी माह नवम्वर 2022 में होने वाले इन प्रशिक्षणों का समस्त व्ययभार सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

हिमांचल प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये स्थानीय युवा भविष्य में पैराग्लाईडिंग पायलट के रूप में इसी जनपद में अपना रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तराखंड दुःखद : स्कूल में पढ़ाते समय हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments