HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : कांग्रेस में परिवर्तन के संकेत ! प्रदेश अध्यक्ष ने किया...

उत्तराखंड : कांग्रेस में परिवर्तन के संकेत ! प्रदेश अध्यक्ष ने किया इशारा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तराखंड में कांग्रेस में कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस बात के संकेत दिए हैं। विशेष रूप से उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में अब युवाओं को आगे लाने का प्रयास किया जायेगा और उन्हें बेहतर मौका मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि करन माहरा ने यह बात गढ़वाल भ्रमण के दौरान कोटद्वार में कही। गत दिवस रविवार को करन माहरा पौड़ी के कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने भीम सिंहपुर स्थित पूर्व सैनिक प्रेम सिंह रावत के आवास पर रात्रि विश्राम किया। इसके बाद रविवार सुबह पेशावर कांड के नायक रहे हल्दुखता स्थित स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुत्र बधू विमला देवी व पौत्र देशबंधु गढ़वाली से मुलाकात की। तहसील परिसर में उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

करन माहरा ने इसके बाद नंदपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। वन विभाग पनयाली गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। करन ने बताया कि इन दिनों वह 12 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। करन ने जहां भाजपा की नीतियों की खुलकर आलोचना की, वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं के बगैर नाम लिए उन पर तंज भी कसा।

उन्होंने कहा कि कुछ वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से अपने पक्ष में नारे लगवा रहे हैं, जबकि वह पार्टी सिद्धान्तों को भूल चुके हैं। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस में जल्द ही अब परिवर्तन होगा। अधिक उम्र के लोगों की जगह युवाओं को मौका मिलेगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर भी अपनी बात रखी। कहा कि वह पूरे श्रम से अब कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर तमाम कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी के एक युवा और तेज—तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। स्पष्टवादिता, बगैर लाग—लेट खुलकर अपनी बात रखने और बड़े फैसले लेने वाले नेताओं में उनकी गिनती है। करन के कांग्रेस नेतृत्व सम्भालने के बाद से ही राजनीति के जानकार यह मान रहे हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस में अब युवा नेतृत्व को अधिक तवज्जो मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments