HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी : नहीं रहीं सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल, हल्द्वानी में निधन

हल्द्वानी : नहीं रहीं सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल, हल्द्वानी में निधन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। प्रख्यात सर्वोदय नेता स्व. केदार सिंह कुंजवाल की धर्मपत्नी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की भाभी सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवार का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज बुधवार तड़के सुबह 06 बजे उन्होंने जगदंबा नगर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी से उनका पार्थिव शरीर को अल्मोड़ा के जैंती स्थित खादी केदार परिसर में जनता के दर्शनार्थ रखा गया है। कल गुरुवार को उनकी शव यात्रा जैंती से जागेश्वर धाम के लिए प्रातः 11 बजे प्रस्थान करेगी।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में अम्मा जी नाम से विख्यात देवकी कुंजवाला ने जैंती में 1967 में पर्वतीय ग्राम स्वराज मंडल की स्थापना कर सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। वह संस्था की संस्थापक सदस्यों में से एक थी। वर्तमान में पर्वतीय ग्राम स्वराज मंडल जैंती की मंत्री पद सुशोभित थीं। ‌उन्होंने कुमाऊं गढ़वाल मंडल में भूदान, ग्राम दान के क्षेत्र से यहां कार्य किया। वहीं बनवासी आश्रम मिर्जापुर में रहकर अपने पति स्वर्गीय केदार सिंह कुंजवाल के साथ आदिवासी लोगों के शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए काम किया। उन्होंने चिपको‌ आंदोलन, शराब बंदी आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वर्गीय देवकी कुंजवाल जीवन पर्यंत समाज सेवा में सक्रिय रहने के साथ ही गरीबों की हर संभव मदद में आगे रहती थी। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरे जैंती, सालम क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपने पीछे इकलौता पुत्र पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश कुंजवाल, पुत्रवधू कुसुम कुंजवाल, पुत्रियां किरण और सुमन सहित नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैं। ज्ञात रहे कि वह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद ने सिंह कुंजवाल की बड़ी भाभी हैं ।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments