HomeCrimeपत्नी की हत्या कर राजमिस्त्री फरार, विवाहिता का शव छोड़ परिवार भी...

पत्नी की हत्या कर राजमिस्त्री फरार, विवाहिता का शव छोड़ परिवार भी लापता

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

क्राइम न्यूज | उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक राजमिस्त्री अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया और उसके स्वजन भी गायब हैं। मृतक विवाहिता के परिवार वालों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पत्नी की हत्या कर राजमिस्त्री फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, एक्कड़ गांव निवासी 30 वर्षीय बानो की शादी साल 2015 में पथरी थाना क्षेत्र के ऐथल बुजुर्ग गांव निवासी जहीर से हुई थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों में काफी कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी झगड़े में जहीर ने गुस्से में बानो की हत्या कर दी। हत्या के बाद जहीर फरार हो गया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

सुबह मिली मायके वालों को सूचना

सुबह किसी तरह मायके वालों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने फरार पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बानो की हत्या का इल्जाम भी पति जहीर पर ही लगाया है। सूचना पर इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार, फेरुपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी गांव पहुंचे और शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल आरोपित राजमिस्त्री फरार है और उसके स्वजन भी गायब हैं। विवाहिता के शव को छोड़कर पूरा परिवार ही फरार हो गया है। विवाहिता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

आज से हुए 5 बड़े बदलाव – इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना हुआ महंगा, बैंक लौटाएंगे लोगों के पैसे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments