HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः दो मकान मालिकों का 10-10 हजार का चालान

अल्मोड़ाः दो मकान मालिकों का 10-10 हजार का चालान

बिना सत्यापन किराएदार रखना पड़ा महंगा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के सोमेश्वर थाना पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के तहत 02 मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की। उनके मकान में बिना सत्यापन के ही बाहरी किराएदार रह रहे थे।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी व ताकुला चौकी प्रभारी धरम सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों, मजदूरो व किरायेदारों आदि के सत्यापन के लिए वृहद सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 02 मकान मालिकों द्वारा अपने मकान में पुलिस सत्यापन कराए ही बिना बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार रखा था। इस पर सम्बन्धित मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त 10 बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के थाना क्षेत्र में कार्य करते पाए गए। इस पर सभी व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी ने लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की और ऐसा नहीं होने पर विधिक कार्यवाही की हिदायत दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments