देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा और प्रांतीय पुलिस सेवा के कई पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए है। जिसमें कई जिलों के एसएसपी भी बदले गए हैं नैनीताल जिले का नया कप्तान पंकज भट्ट को बनाया गया है। जबकि यशवंत सिंह को पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। वहीं नवनीत सिंह को एसडीआरएफ से टिहरी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया। साथ ही मंजूनाथ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा के कई पुलिसकर्मियों के किए तबादले
ADVERTISEMENTS
श्वेता श्वेता चौबे को पुलिस अधीक्षक चमोली बनाया गया।
यशवंत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया।
नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया।
तृप्ति भट्ट को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा बनाया गया।
प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी बनाया गया।
प्रीति प्रियदर्शनी को सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया।
निवेदिता कुकरेती को पुलिस अधीक्षक कार्मिक पुलिस मुख्यालय बनाया गया।
पी रेणुका देवी को पुलिस अधीक्षक अपराध व कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय बनाया गया।
ददन पाल को सेनानायक 40 वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।
मंजूनाथ टीसी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा बनाया गया।
प्रह्लाद नारायण मीणा को पुलिस अधीक्षक सीआईडी एवं सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।
मणिकांत मिश्रा को सेनानायक एसडीआरएफ जौली ग्रांट देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
पंकज भट्ट को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है।
विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक क्राइम व मुख्यालय देहरादून बनाया गया है।
हिमांशु कुमार वर्मा को पुलिस अधीक्षक यातायात व क्राइम उधम सिंह नगर बनाया गया है।