DehradunUttarakhand

रक्षाबंधन पर फ्री सफर : आज ही नहीं कल 12 बजे तक मिलेगी सुविधा


देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। महिलाएं उत्तराखंड और अन्य राज्यों से गुजरने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के साथ एक संदेश साझा किया है।

मुख्यमंत्री के इस संदेश में लिखा है- “आप समस्त प्रदेशवासियों को मातृशक्ति के प्रति सम्मान व विश्वास के प्रतीक, भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली को लेकर आएं।”

महिलाए दो दिनों तक बसों में कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भाई-बहन के प्रेम को प्रदर्शित करने वाले इस पावन पर्व रक्षाबंधन पर प्रदेश में उत्तराखण्ड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) द्वारा संचालित बसों को माताओं व बहनों की यात्रा के लिए दो दिनों तक मुफ्त किए जाने का निर्णय लिया है।

ट्वीट के अनुसार, “मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती