HomeNationalस्माइल प्लीज! रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की पहली तस्वीर ली, आप...

स्माइल प्लीज! रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की पहली तस्वीर ली, आप भी देखें

ADVERTISEMENTS

Chandrayaan-3 | चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की तस्वीर ली है। इसरो ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा ‘स्माइल प्लीज!’ इसरो ने बताया कि रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा ने यह तस्वीर ली है। इस खास कैमरे को लैबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है। इसरो ने बताया कि रोवर प्रज्ञान ने 30 अगस्त को भारतीय समयनुसार सुबह 7:35 बजे यह तस्वीर खींची।

रोवर ने की चांद पर सल्फर होने की पुष्टि

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

इसरो का चंद्रयान-3 मिशन लगातार चांद से जुड़ी रोचक जानकारियां भेज रहा है। चांद की सतह पर घूम रहे चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है। अंतरिक्ष विज्ञानी टीवी वेंकटेशवरन ने बताया कि ‘रोवर ने चांद पर कुछ विशेष तत्वों की खोज की है। अभी यह चांद की सतह पर और जगह जाएगा और तत्वों की कंपोजिशन और कंसंट्रेशन की जानकारी हासिल करेगा।

टीवी वेंकटेशवरन ने बताया कि ‘पहले से ही चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के साथ ही अमेरिका के ऑर्बिटर्स ने रिमोट सेंसिंग और मैपिंग से चांद की सतह पर खनिजों के भंडार होने की जानकारी दी है, लेकिन रिमोट सेंसिंग करीब 100 किलोमीटर दूर आसमान से की गई है…इसलिए चांद की कुछ जगहों पर उतरने की जरूरत है। इसके बाद रिमोट सेंसिंग के डाटा और रोवर के डाटा के मिलान के बाद ही हमारा रिमोट सेंसिंग डाटा पर विश्वास बढ़ेगा।

उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments