HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : 2022 के चुनाव की तैयारी में उक्रांद, बूथ स्तर...

Almora News : 2022 के चुनाव की तैयारी में उक्रांद, बूथ स्तर पर कार्यकारिणी गठन का निर्णय, सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने का ऐलान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड क्रांति दल जिला इकाई अल्मोड़ा होटल देवदार इन में हुई बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किये जाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि सरकार की विफलताओं और महंगाई के विरोध में दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह धरना—प्रदर्शन किया जाएगा आगामी 2022 के चुनाव को मिशन के तौर पर लड़ने का भी प्रस्ताव रखा गया। जिस हेतु कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने बढ़ती हुई महंगाई हेतु सरकार की घोर निंदा की। कहा कि जिस प्रकार से घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली—पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का बुरा हाल है। उसे देखते हुए साफ तौर पर लगता है कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार शासन चलाने में पूरी तरह नकारा साबित हुई है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश लाल शाह व संचालन जिला महामंत्री दिनेश जोशी ने किया। बैठक में विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, प्रमोद जोशी, हरीश जोशी, कुंदन कनवाल, नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कपिल पार्छे, पंकज चिन्याल, नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा दीपक कुमार आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments