विजय हजारे ट्राफी : जय बिष्ट के शानदार 141 रनों की बदौलत उत्तराखंड ने मेघालय को हराया

0

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्राफी में आज उत्तराखंड की टीम की ने मेघालय को हरा दिया है। उत्तराखंड की इस जीत के हीरो रहे जय बिष्ट जिन्होंने 141 रन बनाए। उनकी इस पारी में 18 चौक्के और तीन छक्के जड़े, लेकिन मैच को मुहाने पर लाकर जय, अभय नेगी की गेंद पर आकाश को कैंच दे कर आउट हो गए। इसके बाद आए वीआर जेठी और विकेट कीपर सौरभ रावत ने मोर्चा संभाला और संभल कर खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। रावत ने दस अैर जेठी ने 6 रन का योगदान दिया। मेघालय की ओर से अभय नेगी ने दो विकेट झटके।सिंघानिया और संजय को एक-एक विकेट मिला।


ADVERTISEMENTS

इसे पहले मेघालय ने निर्धारित पचास ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन का स्कोर खड़ा किया। मेघालय के रोहित शाह तीन रन बनाकर रन आउट हो गए। जबकि उसके दूसरे खिलाड़ी डब्ल्यू नांगख्लाव 29 रन बनाकर आउट हुए। लैरी भी 29 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट होगए। पुनीत बिष्ट ने 48, डीबी रवि तेजा ने 44 रन बनाए। संजय ने 81 रन बनाए।अभय नेगी तीन और तिवारी दो रन बनाकर नॉट आउट रहे। उत्तराखंड की ओर से ए माधवा ने चालीस रन देकर दो विकेट लिए और एसएम फल्लाह ने 39 रन देकर एक विकेट लिया, मयंक मिश्रा ने भी 39 रन देकर एक विकेट झटका।

जवाब में ओपनिंग करने उतरे उत्तराखंड के कमल शून्य पर ही अभय नेगी की गेंद पर पुनीत बिष्ट को कैच थमा बैठे। टीम के कप्तान कुनाल चंद्रा 55 रन बनाकर सिंघानिया की गेंद पर दीप्पू को कैच दे आए। डी नेगी ने 26 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS