HomeBreaking Newsएम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 2 कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अपर रोड, हरिद्वार निवासी निवासी 68 वर्षीय पुरुष जो कि पिछले 7 वर्षों से हाईपरटेंशन व अस्थमा का पेशेंट है। वह बीते 7 अगस्त को सांस लेने में दिक्कत, बुखार व पेट में दर्द की शिकायत पर एम्स इमरजेंसी में आए थे। जिनका कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया था, लिहाजा उन्हें कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां बीते रविवार की देरशाम उक्त व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

दूसरा मामला नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश निवासी 60 वर्षीय पुरुष जो कि हाईपरटेंशन से ग्रसित था। उक्त व्यक्ति बीती 17 अगस्त को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर एम्स में भर्ती किया गया था। जिसकी सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। उक्त व्यक्ति को कोविड आईसीयू में रखा गया था, जहां उक्त मरीज की रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments