HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : थानाध्यक्ष ने अधीनस्थों को दिए दिशा—निर्देश, एक किया गिरफ्तार

सोमेश्वर : थानाध्यक्ष ने अधीनस्थों को दिए दिशा—निर्देश, एक किया गिरफ्तार

सोमेश्वर, 24 अगस्त। यहां थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने अधीनस्थों की बैठक कर उन्हें कोविड—19 के संक्रमण को रोकने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरती जाए। साथ ही सेनिटाइजर का प्रयोग करने एवं ड्यूटी से घर जाने पर अपने परिवारजनों के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया। साथ आमजन को लगातार जागरूक करने के संबंध में निर्देशित किया।
एक व्यक्ति गिरफ्तार:— थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने डायल नंबर 112 की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कराई और ग्राम छानी ल्वेशाल में शराब के नशे में मदहोश होकर अपने भाई से झगड़ा फसाद करने व अशांति फैलाने वाले कैलाश सिंह पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments