हल्द्वानी। पुलिस ने अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ADVERTISEMENTS
चोरगलिया थाना पुलिस हरिपुर ठीटोला में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक संख्या यूके 06एडी-2038 पर जा रहे युवकों को रोका तो वह पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने बाइक में रखे थैले की तलाशी ली तो उसमें 130 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। जबकि दूसरे युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 312 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुखविंदर सिंह पुत्रा प्रताप सिंह निवासी नगला थाना नानकमत्ता व लखमीर सिंह पुत्रा प्रीतम सिंह निवासी ध्यानपुरा नानकमत्ता बताए। दोनों ने बताया कि वह लंबे समय से कच्ची शराब की तस्करी कर रहे हैं। साथ ही यह तमंचा उन्होंने इस कारोबार में रूतबा कायम रखने के लिए रखा हुआ था।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जबकि बाइक को सीज कर दिया है। टीम में एसओ संजय जोशी, एसआई राजेश जोशी, कांस्टेबल भारत भूषण, मुकेश नेगी शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।