HomeUttarakhandAlmoraप्रतियोगिताओं में प्रियांशु, दीपा, माही, रूचि ने मारी बाजी

प्रतियोगिताओं में प्रियांशु, दीपा, माही, रूचि ने मारी बाजी

╰┈➤ अतिथियों ने बच्चों को दी देश व समाज की सेवा की प्रेरणा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के निकटवर्ती पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सेवा संकल्प अभियान धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें प्रियांशु, दीपा, माही, रूचि ने बाजी मारी। अतिथियों ने बच्चों को देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मुस्युनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूरन सिंह नेगी और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि संजय बिष्ट ने विद्यार्थियों को देश और समाज की सेवा के लिए अपना हरसंभव योगदान देने के लिए प्रेरित किया और विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार पेंटिंग की प्रशंसा करते हुए विद्यालय क़े बेहतर शैक्षणिक माहौल को सराहनीय बताया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय में एनएसएस और एनसीसी क़े माध्यम से भी राष्ट्र सेवा क़े लिए बच्चों को लगातार प्रेरित किया जाता है।उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान क़े अंतर्गत निबंध, भाषण, वाद विवाद, रंगोली, चित्रकला व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में कमलेश जोशी ने विद्यालय की प्रगति आख्या का वाचन किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशु बिष्ट प्रथम, लवली तिवारी द्वितीय, शिवानी आर्या तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में दीपा जोशी प्रथम, हिमांशी जोशी द्वितीय, रूचि जोशी तृतीय स्थान पर रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में माही नेगी पक्ष और खुशो बिष्ट विपक्ष में प्रथम रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में रूचि जोशी प्रथम, पल्लवी जोशो द्वितीय और आशिया खातून तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में रीतिका की टीम और नुक्कड़ नाटक में कविता रॉयल की टीम प्रथम स्थान पर रही। अतिथियों ने प्रतियोगिता क़े विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में मण्डल मंत्री सुनील नेगी, मधन सिंह, कमलेश जोशी, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, भगवत सिंह बगडवाल, महेश चंद्र, राकेश कुमार, तृप्ति बोरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बगड्वाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments