हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में पूर्व सैनिक की पुलिस द्वारा की गई निर्मम पिटाई से पूर्व सैनिक लीग में रोष है। उन्होंने इसे अमानवीय घटना करार दिया। इससे पूर्व भी छुट्टी पूरी कर अपनी बटालियन जा रहे एक फौजी और उसके पिता को भी टनकपुर पुलिस ने पीटा था। उन्होंने इन मामलों में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
प्रेस को जारी एक बयान में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग नैनीताल ने पुलिस द्वारा सेना के जवानों के साथ किए जा रहे इस तरह के दुव्र्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सरकार से सैनिकों से अभद्र व्यवहार करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।