HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: धौनी जयंती  उपलक्ष्य में ट्रस्ट का कल से दो​ दिनी कार्यक्रम

अल्मोड़ा: धौनी जयंती  उपलक्ष्य में ट्रस्ट का कल से दो​ दिनी कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिदूत एवं देश को जय हिन्द का नारा देने वाले स्व. राम सिंह धौनी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। राम सिंह धौनी ट्रस्ट अल्मोड़ा ने इस दफा दो दिवसीय कार्यक्रम सिकुड़ा बैंड तिराहे के पास स्थापित स्व. राम सिंह धौनी की आदमकद मूर्ति के समक्ष आयोजित किया है। जिसका शुभारंभ कल यानी 23 फरवरी, 2024 को सुबह साढ़े 10 बजे होगा।

ADVERTISEMENTS

यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान अतिथि होंगे। इस मौके पर मानस पब्लिक स्कूल एवं आचार्य नरेंद्र देव सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी के बच्चे सुंदर प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि कल यानी 23 फरवरी को पूर्व संध्या पर और 24 फरवरी को जयंती दिवस पर कार्यक्रम होंगे। जिसमें स्व. धौनी के जीवन संघर्ष, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments