HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में किया अध्यक्ष पद पर नामांकन

लालकुआं : नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में किया अध्यक्ष पद पर नामांकन

रिपोर्टर, मुकेश कुमार

लालकुआं | लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि में आज मुकेश सिंह बोरा का एकमात्र नामांकन होने पर उनका नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का अध्यक्ष चुना जाना लगभग सुनिश्चित हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बताते चले कि नैनीताल दुग्ध संघ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी संचालक मंडल के नौ सदस्यों के साथ ही अध्यक्ष पद पर भी सिर्फ एक-एक ही नामांकन पाए गए हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष पर उम्मीदवार के रूप में इकलौता नामांकन पत्र दाखिल करने पर मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उत्पादकों एवं दुग्ध संघ के हित ही हमारी प्राथमिकता रहेगी उन्होंने दुग्ध उत्पादकों संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया।

इधर मुख्य चुनाव अधिकारी डीसी जोशी ने कहा की सभी नौ संचालक मंडलों के पद पर एक-एक नामांकन तथा अध्यक्ष पद पर एक नामांकन ही प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि चुनाव के संबंध में 29 फरवरी को न्यायालय का निर्णय आने के बाद ही परिणाम की घोषणा जाएगी।

वहीं नामांकन से पूर्व मुकेश सिंह बोरा ने ढोल नगाड़ों के साथ लालकुआं अवंतिका मंदिर के पास से भारी जुलूस के साथ नामांकन स्थल तक पहुंचकर दुग्ध संघ के इतिहास में एक नया सोपान रच दिया। इस अवसर पर उनके साथ समर्थकों का भारी जुलुस था। इधर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि यहां दुग्ध संघ के लिए एतिहासिक दिन है उन्होंने मुकेश बोरा को नामंकन के लिए बधाई दी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख आशा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर हल्द्वानी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद दुमका, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट, रमेश कुनियाल, नवीन पपोला, भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, संजय अरोड़ा, मीना रावत, राजकुमार सेतिया, अरुण प्रकाश तथा नारायण सिंह बिष्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता तथा आंचल दुग्ध परिवहन कर्ता संघ के संदीप जोशी, प्रेम बल्लभ जोशी, दीपक सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, महेश सिंह बिष्ट, प्रमोद सनवाल, हरीश सनवाल तथा किशन मलकानी सहित तमाम अन्य वाहन स्वामी भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments