ब्रेकिंग न्यूज : ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 13 की मौत; 30 से अधिक लोग सवार थे

UP News | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक सड़क हो गया। यहां तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को बिरसिंहपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली…

ब्रेकिंग न्यूज : ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 13 की मौत; 30 से अधिक लोग सवार थे

UP News | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दर्दनाक सड़क हो गया। यहां तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को बिरसिंहपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

इस दर्दनाक हादसे में अभी तक महिला, बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और SDRF और NDRF की टीम भी पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिसके बाद प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे।

सभी लोग ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

भागवत कथा से पहले निकलनी थी कलश यात्रा

अस्पताल में मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि आज ही भागवत कथा शुरू होने वाली थी। उससे पहले नदी से जल लाकर कलश यात्रा निकाली जाती है। इसलिए गांव के लोग गर्रा नदी में जल लेने गए थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। अब कथा के पंडाल समेत पूरे इलाके में सन्नाटा है।

सीएम योगी ने जताया दुःख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है।

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : पेट्रोल पंप में बदमाशों का उत्पात, कर्मचारी को बेरहमी से पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *