HomeDelhiसशस्त्र सेनाओं में अधिकारियों के हजारों और जवानों के लाख से अधिक...

सशस्त्र सेनाओं में अधिकारियों के हजारों और जवानों के लाख से अधिक पद खाली : अजय भट्ट

नई दिल्ली। सेना, वायु सेना, नौसेना और सैन्य चिकित्सा सेवा में अधिकारियों के करीब दस हजार और जवानों के एक लाख से अधिक पद खाली हैं।

ADVERTISEMENTSAd

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना में अधिकारियों के 7912, वायु सेना में 610, नौसेना में 1190 और सैन्य चिकित्सा तथा दंत सेवा में 444 पद खाली हैं। सैन्य नर्सिंग सेवा में 693 पद खाली हैं। इसके अलावा सेना में जवान तथा जेसीओ के 90640, वायु सेना में 7104, नौसेना में 11927 तथा चिकित्सा सेवा 1206 पद खाली हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र सेनाओं में अधिकारियों तथा जवानों की कमी को पूरा करने के लिए कई उपाय कर रही है। इसके लिए युवाओं को जागरूक करने तथा प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

स्कूल, कालेजों और अन्य संस्थानों में प्रेरक तथा मनोबल बढ़ाने वाले व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही सरकार ने सशस्त्र सेनाओं में सेवा को आकर्षक बनाने के लिए भी अनेक कदम उठाये हैं।

​उत्तरखंड (बड़ी खबर) : देर शाम जारी हुई नई SOP, 4 अगस्त तक लागू रहेगा कोविड कर्फ्यू, बिंदुवार जानिये क्या हैं नये आदेश

बिग ब्रेकिंग : दिल्ली से पत्नी को पहाड़ घुमाने के बहाने लाये पति ने ​ही कर दी पत्नी की हत्या, नैनीताल—हल्द्वानी एनएच पर कलमठ से बरामद हुआ शव

लालकुआं : पानी की टंकी में चढ़ जानलेवा स्टंट कर रहे सेल्फी बाज लड़के ! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments