HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : दिल्ली से पत्नी को पहाड़ घुमाने के बहाने लाये...

बिग ब्रेकिंग : दिल्ली से पत्नी को पहाड़ घुमाने के बहाने लाये पति ने ​ही कर दी पत्नी की हत्या, नैनीताल—हल्द्वानी एनएच पर कलमठ से बरामद हुआ शव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

दिल्ली में जिस महिला की गुमशुदगी एक माह पूर्व से दर्ज थी उसकी लाश यहां नैनीताल—हल्द्वानी एनएच पर रिया गांव के पास बने एक कलमठ से बरामद हुई है। महिला का पति उसे पहाड़ घूमाने के बहाने लाया और यहां उसका कत्ल कर दिया। जिसे शक्तिफार्म से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी की कबूलनामे पर हत्याकांड का खुलासा हुआ हौर लाश भी बरामद हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर रिया गांव के पास दिल्ली पुलिस ने नैनीताल की तल्लीताल थाना व ज्योलीकोट चौकी पुलिस की मदद से एक महिला का सड़ा—गला शव एक कलमठ से ​बरामद किया। यह लाश एक माह से अधिक पुरानी लगती है और नर कंकाल में तब्दील हो चुकी है।

तो क्या आज मध्यरात्रि से उत्तराखंड में आ सकता बिजली संकट, कर्मचारियों की ऊर्जा सचिव से वार्ता रही बेनतीजा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म, ऊधमसिंह नगर निवासी राजेश राय पुत्र रणवीर रॉय दिल्ली के आनंद नगर में फड़ लगाता है। वहां वह डी-30 डाबरी थाना द्वारिका निवासी 26 वर्षीय बबीता पुत्री स्वर्गीय डाली राम के संपर्क में आया और उसने बबीता से शादी से पूर्व ही शारीरिक संबंध बना लिए। पहले तो वह शादी से बचता रहा, लेकिन जब बबीता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया तो मजबूरन उसे विवाह करना पड़ गया।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, अब मिलेगी पर्याप्त ढील, सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे कार्यालय, स्पा सैलून खोलने की इजाजत, पढ़िये क्या आया है नया आदेश

पुलिस के अनुसार इस बीच बबीता और उसका पति राजेश राय गत 12 जून से अचानक लापता हो गये। शक होने पर बबीता की मां ने द्वारिका के डाबरी थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच राजेश का मोबाइल बंद मिला पर उसकी आखिरी लोकेशन हल्द्वानी मिली। इस पर दिल्ली पुलिस ने उसे शक्तिफार्म में उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने सारा सच उगल दिया और इस प्रकार इस हत्याकांड का खुलासा हो पाया।

शव की बरामदगी करती पुलिस टीम

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने राजेश की निशानदेही पर रिया गांव के पास कलमठ से बबीता का कंकाल बरामद किया। राजेश के अनुसार वह बबीता व उसकी मां के तानों से तंग आ चुका था, उसकी जबरन शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी को ठिकाने लगाकर मुक्ति पाना चाहता था।

प्लान के तहत वह उसे उत्तराखंडों के पहाड़ों में घूमाने के बहाने 12 जून को उसे हल्द्वानी से होते हुए मौके पर लाया। वह दोनों पैदल ही घूम रहे थे। मौका पा उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव कलमठ में डालकर बाहर से पत्थर की दीवार भी चिन दी थी। दिल्ली पुलिस की तत्परता व उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से आखिरकार इस हत्याकांड का खुलासा हो ही गया।

लालकुआं : पानी की टंकी में चढ़ जानलेवा स्टंट कर रहे सेल्फी बाज लड़के ! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरें

देहरादून : आखिरकार एक हफ्ते बाद आईएएस दीपक रावत ने संभाला पदभार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments