HomeUttarakhandAlmoraबिन पानी सब सून : विद्यालय में एक साल से पेयजल नहीं,...

बिन पानी सब सून : विद्यालय में एक साल से पेयजल नहीं, सब बेपरवाह

👉 नौले—धारों से सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा पानी

📌 जनप्रतिनिधि और विभाग बना उदासीन

पनुवानौला/अल्मोड़ा। विकासखंड भैसियाछाना का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनियान। यहां विगत एक साल से पेयजल आपूर्ति ठप है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मध्यान भोजन तैयार करने के लिए भी यहां पानी उपलब्ध नहीं है। लिहाजा, भोजन माता को रोजाना प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ता है। आरोप है कि कई बार सूचित करने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय अधिकारी सब बेपरवाह बने हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनियान में वर्ष 2005 में स्वजल के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराया गया था। यहां कुल 76 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। विद्यालय स्टॉफ और विद्यार्थियों को पिछले एक साल से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसका कारण यह है कि पेयजल लाइने काफी जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। विभाग द्वारा उनकी मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।

यहां पढ़ने वाले सभी विद्दार्थियों को पीने के लिए अपनी बोतल में घर से पानी लाना पड़ रहा है। मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए भोजन माताओं को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर पानी अपने सर से ढोना पड़ रहा है।

विद्दालय प्रबंधन द्वारा जल संस्थान अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कई माह बीत जाने के उपरांत भी अभी तक पानी की व्यवस्था नही हो पायी है।

विद्यालय स्टॉफ का कहना है कि कई बार संबंधित ग्राम सभा के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दूरभाष एवं लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। फिर भी किसी के भी कान में जूं नही रेंग रही है।

इस संबंध में जल संस्थान के तमाम अधिकारियों को भी लिखित व मौखिक रूप में अवगत कराया जा चुका है। फिर भी आज तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।

Click to Read – चंद महीनों की सेवा से लोगों के दिलों में छोड़ी छाप

लखनऊ की मेयर बनीं उत्तराखंड की सुषमा खर्कवाल | Sushma Kharkwal
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments