हल्द्वानी। नैनीताल जिले को रेड जोन में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा उधमसिंह नगर को ग्रीन जोन में स्थान दिया गया है। उत्तराखंड में नैनीताल एक मात्र जिला है जो रेड जोन में आया है, दूसरी ओर उधमसिंह नगर भी ग्रीन जोन वाला इकलौता जिला है। बाकी सभी जिले पूर्व की तरह औरेज जोन में हैं।