HomeBreaking Newsरोचक : यहां सरेआम बिकी Corona की जादुई 'आयुर्वेदिक दवा' ! दस...

रोचक : यहां सरेआम बिकी Corona की जादुई ‘आयुर्वेदिक दवा’ ! दस हजार से अधिक की उमड़ पड़ी भीड़ और खत्म हो गया पूरा stock, रोकने के बजाए दवा पर Research करने में जुटा है सरकारी अमला….

ADVERTISEMENTS

Second wave of corona infection से डरी—सहमी देश की जनता के समक्ष अगर दवा के नाम पर कोई भी टोटके बताने लगता है तो अकसर जनता उसके बहकावे में आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में देखने को मिला है।

यहां एक Ayurvedic medicine से कोरोना के इलाज का ऐसा दावा किया गया कि दस हजार से अधिक जनता इसे लेने के लिए गांव में टूट पड़ी। इस तरह के अंधविश्वास को रोकने की बजाए Government missionary इस दवा पर रिसर्च करने में जुटी हुई है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

रोचक : यहां सरेआम बिकी Corona की जादुई ‘आयुर्वेदिक दवा’ ! दस हजार से अधिक की उमड़ पड़ी भीड़ और खत्म हो गया पूरा stock, रोकने के बजाए दवा पर Research करने में जुटा है सरकारी अमला….

दावा यह किया जा रहा है कि इस दवा की कोरोना मरीज की आंख में दो बूंदें डालने के बाद उसके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल एक घंटे में 83 से बढ़कर 95 हो जाता है।

हुआ यूं कि नेल्लोर स्थित कृष्णापट्टनम गांव में कोरोना Virus को मारने के लिए दवा का वितरण शुरू हुआ। इस दवा को बांटने का काम एक आयुर्वेदिक चिकित्सक बी आनंदैया द्वारा किया गया, जो कभी गांव के सरपंच हुआ करते थे और बाद में मंडल परिषद के सदस्य बने।

उत्तराखंड : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू, इस Hospital में तैयार हुआ बच्चों के लिए 55 Oxygen bed hospital, 90 बेड बढ़ाने पर चल रहा काम

आज शुक्रवार को कृष्णापट्टनम में हजारों की भीड़ इकट्ठा होने के कारण गांव में भगदड़ मच गई। दवा की कमी होने की वजह से अब इसका वितरण कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है।

इधर इस मामले में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय आयुष मंत्री किरेन रिजिजू और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के निदेशक बलराम भार्गव को दवा पर अध्ययन करने के निर्देश दिये हैं।

अब उत्तराखंड में भी Black fungus माहमारी घोषित, शासन ने जारी किये दिशा-निर्देश, अब तक हो चुकी हैं 05 मौतें

आंध्र प्रदेश के Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy ने भी एक बैठक बुलाई और इस कथित दवा के बारे में जानकारी हासिल की। उधर उपमुख्यमंत्री ए के के श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि उन्होंने आईसीएमआर और अन्य एक्सपर्ट्स के द्वारा इस दवा के Effic rate पता लगाने का फैसला किया है।

उत्तराखंड, अच्छी ख़बर : नए संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट, मरने वालों की भी संख्या कम, 8 हजार 164 लोगों ने जीत ली कोरोना से जंग

इधर Government of Andhra Pradesh के कोविड-19 प्रबंधन की पिछले साल देख-रेख कर चुके रमेश ने कहा, सरकारों को ऐसे अंधविश्वासों को रोकना चाहिए। वहीं आयुष विभाग के Ayurvedic Practitioners की एक टीम ने कुछ दिन पहले कृष्णपट्टनम गांव का दौरा किया और दवा के बारे में जांच-पड़ताल कर एक रिपोर्ट तैयार की।

चिकित्सकों ने इस रिपोर्ट को सरकार को सौंपा और बताया कि दवा बनाने की विधि, उपचार प्रक्रिया और उसके बाद के प्रभावों का वैज्ञानिक लेवल पर अध्ययन किया जाना चाहिए।

Breaking : अल्मोड़ा में आज शनिवार को मिले 127 नए संक्रमित

Uttarakhand : सोशल मीडिया पर चल रहा गंदा खेल ! Honey trapping से रहें सावधान, अंजान महिला से दोस्ती पड़ सकती है भारी

Delhi में अचानक रोक दिया गया 18 प्लस का टीकारण, बोले केजरीवाल खत्म हो गई केंद्र से भेजी डोज

कोरोना की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की मौत – IMA

बड़ी ख़बर : कोरोना मरीजों के Life-saving के रूप में बहु प्रचारित ‘रेमडेसिवर’ को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया Protocol list से बाहर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments