HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेक्रिंग : रोडवेज बस में सवार युवक की रहस्यमयी हालतों में...

बिग ब्रेक्रिंग : रोडवेज बस में सवार युवक की रहस्यमयी हालतों में मौत

ADVERTISEMENTS

नौकरी का एग्जाम देने जा रहा था, काल ने पहले ही उठा लिया

 

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत

 रोडवेज बस में सवार युवक की रहस्यमयी हालतों में मौत
रोडवेज बस में सवार युवक की रहस्यमयी हालतों में मौत

रानीखेत से देहरादून को जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस में युवक की रहस्यमयी व संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक मूल रूप से स्याल्दे का रहने वाला था। मृतक के गले और कान के पास चोटों के निशान देखे गये हैं। असमय काल का ग्रास बना यह युवक अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका था और देहरादून किसी नौकरी का एग्जाम देने जा रहा था। पर काल ने उसे समय से पहले ही अपना ग्रास बना लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को उत्तराखंड परिवहन रानीखेत डिपो बस संख्या यू.के 7 पी ए 4243 रानीखेत से देहरादून सांयकाल निकली थी। रानीखेत से कुछ ही दूर पनियाली के निकट पहुंचने पर अचानक एक युवक रोहित रावत पुत्र दान सिंह रावत उम्र 20 वर्ष ग्राम मठखानी पोस्ट ऑफिस कुलांडेश्वर स्याल्दे जो बस की अंतिम सीट पर बैठा था उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

जांच में पाया गया कि लास्ट आपातकाल विंडो का शीशा टूटा था और युवक के गले और कनपट्टी पर चोटें थीं। हादसा होते ही चोटिल युवक को शीघ्र उसी परिवहन बस द्वारा गोविंद सिंह चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत्यु घोषित पाया। चर्चा है कि सड़क के बाहर एक पोल बस से टकराया, जिसमें युवक चोटिल हो गया था। हालांकि मामले की पुष्टि का इंतजार है।

किसे पता था होगा यह दु:खद हादसा

बताना चाहेंगे कि रोहित अपने भाई रोहन रावत के साथ रानीखेत रहता था। उसने अपनी शिक्षा पूर्ण कर ली थी और नौकरी के लिए देहरादून टेस्ट देने पहुंचना था। लेकिन उससे पहले ही यह दु:खद हादसा हो गया। समाचार लिखे जाने तक शव के साथ चिकित्सालय में मृतक का भाई रोहन रावत व अन्य मौजूद थे। परिजनों के आने पर ही बाकी की कार्रवाई होगी। मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments