सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। रात में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 75 वाहनों का चालान किया। चार वाहनों को सीज कर दिया है। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त जवानों को भी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, जिसके लिए यातायात नियमों का पानी कराया जाए।
रात में जरूरी काम के लिए ही लोग वाहन चलाएं। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी। इस अवसर पर कोतवाल केएस नेगी आदि उपस्थित थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।