HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ क्षेत्र की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हुआ संगठन

गरुड़ क्षेत्र की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हुआ संगठन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड एक बार फिर मुखर हुआ है। अपनी मांगों को लेकर बोर्ड से जुड़े लोग देहरादून पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्हें अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। सराकर ने जल्द इन समस्याओं को दूर करने की मांग की गई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएम से मिले लोगों ने गरुड़ में स्थापित पॉलीटैक्निक में स्वीकृत ट्रेड शुरू करवाने व नये भवन के निर्माण की मांग की। साथ ही श्रम विभाग में भवन निर्माण एवं स्व निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में नये श्रमिकों के पंजीकरण का पोर्टल खोलने, सीएचसी बैजनाथ में स्त्री रोग विशेषज्ञ व फीजीशियन की तैनाती, ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण करने, गरुड़ में श्रम सुविधा केंद्र खोलने, लौबांज में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण करने, किसान पेंशन में वृद्धि करने तथा धार्मिक व पुरातात्विक के ऐतिहासिक शिव धाम एवं विश्व प्रसित्र पर्यटन स्थल बैजनाथ में मूर्ति संग्रहालय बनाने की मांग प्रमुखता से रखी। इस मौके पर जनार्दन लोहुमी उत्तराखंड असंगित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments