धारी। ग्राम सभा पटरानी में तेंदुए का आतंक जारी है। आज सुबह करीब तीन बजे तेंदुए ने विद्यासागर की गौशाला में घुसकर की उनकी बछिया को अपना शिकार बनाया। इसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान दयाकिशन ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले विद्यासागर की ही तीन बकरियों को भी मारा था। तब वन विभाग के अधिकारी हरेन्द्र कैड़ा व नवीन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। आज फिर उसी गौशाला में ग्रामीणों का तेंदुआ आने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ कर विद्यासागर को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर क्षेत्र के यशपाल आर्य,चन्द्र प्रकाश, प्रकाश चन्द्र, गणेश, दिवान व सुरेश आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें