HomeBreaking Newsगैरसैंण ब्रेकिंग: हरदा पहुंचे, अगस्त क्रांति दिवस पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी...

गैरसैंण ब्रेकिंग: हरदा पहुंचे, अगस्त क्रांति दिवस पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का लिया संकल्प

गैरसैंण। पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बहुचर्चित कार्यक्रम के लिए आखिर गैरसैंण पहुंच ही गए। अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर गैरसैंण में पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने बीर चंद्रसिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए बाबा मोहन सिंह के सपनों को साकार करने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की बात पर जोर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस ने मौका दिया तो बाबा मोहन सिंह के सपनों को गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाकर साकार किया जाएगा। इस मौके पर विधायक केदारनाथ मनोज रावत,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर से विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक कर्णप्रयाग एपी मैखुरी,पूर्व विधायक मदन बिष्ट,ललित फर्स्वाण, मनोज तिवारी,गणेश गोदियाल,हेमेश खर्कवाल,गौचर नगर पालिका गौचर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी,रूद्रप्रयाग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट,चमोली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीरेन्दर रावत सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments