HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : सवारियां लेकर हिमालय दर्शन चोटी पर जा रहे टैक्सी...

नैनीताल ब्रेकिंग : सवारियां लेकर हिमालय दर्शन चोटी पर जा रहे टैक्सी चालक को रास्ते में ही पड़ा दिल का दौरा, मौत

नैनीताल। सवारियों को लेकर हिमालय दर्शन चोटी पर जा रहे एक टैक्सी चालक की रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में नहीं लुढ़की। कार एक दुकान पर टकरा कर रूक गई । मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह अपनी ट्वेरा गाड़ी में पांच सवारियां लेकर मल्लीताल के रांयल कंपाउंड निवासी 45 वर्षीय मो. फारूख किलबरी रोड पर हिमालय दर्शन घुमाने के लिए निकले थे। अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और गाड़ी पर से उसका नियंत्रण खो गया। इसके बाद कार एक दुकान से टकरा कर रुक गई। फारख अचेत हो गए, इस बीच एक स्थानीय व्यक्ति ने फारुख को अपनी कार से बीडी पांडे जिला चिकितलय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन उसके शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए।

ADVERTISEMENTSAd

Big Breaking Almora : त्योहार मना घर लौट रहे दंपत्ति की कार खाई में गिरी, पति—पत्नी की मौत, पति ने मौके पर ही तोड़ा दम, पत्नी ने अस्पताल में ली आं​खरी सांस, दो मासूम बच्चों के सर से उठ गया माता—पिता का साया

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments