BAGESHWER NEWS: अवैध खनन सामग्री ढो रहा डंपर सीज, शराब पीकर कैंटर चला रहा चालक गिरफ्तार और कैंटर सीज
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
थाना बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे डंपर को सीज कर दिया। इसके अतिरिक्ति शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक को गिरफ्तार कर उसके कैंटर को भी सीज कर दिया।
बुधवार को बैजनाथ पुलिस ने थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच गोमती नदी से बागेश्वर को खनन सामग्री ले जा रहे डंपर संख्या एचआर 58 ए 8580 के चालक के पास रमन्ना व अन्य कागज नहीं मिले। इस पर एसओ ने उसे सीज कर दिया। वहीं एक चालक विक्रम सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी देवसारी, ग्वालदम थराली को शराब के नशे में कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 8178 को चलाते पाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि कैंटर को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने सख्त चेतावनी दी कि अवैध खनन सामग्री ढोने वालों और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
Big Breaking : 24 घंटे में 3 हजार 285 की मौत, 3.62 लाख से अधिक संक्रमित, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा
उत्तराखंड, कोरोना का सितम : आज 108 लोगों की मौत, 6054 नए संक्रमित
Big Breaking : 24 घंटे में 3 हजार 285 की मौत, 3.62 लाख से अधिक संक्रमित, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा
Big Breaking Almora : महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई तीन महिलाओं की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
BAGESHWER NEWS: पिथौरागढ़ जनपद के कोरोना संक्रमित ने बागेश्वर में तोड़ा दम