HomeBreaking NewsBig Breaking : 24 घंटे में 3 हजार 285 की मौत, 3.62...

Big Breaking : 24 घंटे में 3 हजार 285 की मौत, 3.62 लाख से अधिक सं​क्रमित, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देश में पहली बार सिर्फ 24 घंटे में 3 हजार 285 लोगों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हुइ है, वहीं 3 लाख 62 हजार 757 नए मरीज मिले हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 2 लाख पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए केस व मौतों का आंकड़ा आया है। इस दौरान 3 लाख 62 हजार 757 नए मरीज मिले और 3,285 लोगों की मौत हो गई। यह पहली बार है जब एक दिन में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई हो। बावजूद इसके संतोष यह भी किया जा सकता है कि इसी बीच 2.62 लाख 39 लोग ठीक भी हुए।

अति आवश्यक सूचना : 18 व इससे अधिक आयु वर्ग वालों के लिए शुरू हुआ Covid vaccine Registration, ऐसे करायें Registration

मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 66,358 नए मरीज मिले। वहीं, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में विगत 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं। उत्तर प्रदेश में 32,921, केरल में 32,819 और कर्नाटक में 31,830 संक्रमित पाए गए। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 98 हजार 264 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर अब तक 1.78 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1.48 करोड़ लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौटे हैं। मौतों का कुल आंकड़ा 2.01 लाख पहुंच चुका है।

Breaking News : उत्तराखंड के सभी शासकीय कार्यालय 01 मई तक बंद रहेंगे, जिला मुख्यालय नही छोड़ेंगे अधिकारी—कार्मिक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments