NainitalUttarakhand

रामनगर : माता मंगला के जन्मोत्सव पर किये फल वितरित

रामनगर। माता मंगला के पावन जन्मोत्सव पर आज रामनगर कुष्ठ आश्रम में हंस फाऊंडेशन एवं हंस कल्चरल सेंटर के सदस्यों द्वारा फल वितरित किए गए। संस्था के सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि हंस फाउंडेशन का समाजिक कार्यों में उत्तराखंड एव देश में सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हंस फाउंडेशन द्वारा इस कोविड-19 के समय में भी मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ करोड़ रुपए राहत कोष में दिए थे। इसके साथ ही कोविड-19 में उत्तराखंड में हंस फाउंडेशन द्वारा राहत सामग्री वितरित की गई। आज माता मंगला के पावन जन्म उत्सव पर हंस फाउंडेशन के सदस्य ने कुष्ठ आश्रम रामनगर में फल वितरित कर माता मंगला के दीर्घायु होने की कामना की। फल वितरित करने वालों में महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, अतुल अग्रवाल, वीरेंद्र तिवारी, अमित चंद्रा, सुमित तिवारी, पंकज पांडे, आफाक हुसैन, विनय पडलिया व दीपक भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती