HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नगर में घूम रहे आवारा गायें जाएंगी गौ सदन, पालिका कर्मी...

अल्मोड़ा: नगर में घूम रहे आवारा गायें जाएंगी गौ सदन, पालिका कर्मी होंगे सम्मानित, मासिक बैठक में पालिका के निर्णय, झाड़ियों का कटान तेज

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। नगर में घूम रहे आवारा गायों को गौ सदन भेजा जाएगा और कोरोना महामारी से निबटने में लगे पालिका कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय पालिका की मासिक बैठक में लिये गए हैं। इधर इनदिनों पालिका ने रास्तों की मरम्मत तथा रास्तों के इर्द-गिर्द झाड़ियों का सफाया करने का काम तेज कर दिया है।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक पिछली मासिक बैठक की पुष्टि करते हुए माह जून व जुलाई 2020 का आय-व्यय विवरण सदन में प्रस्तुत हुआ। अवर अभियन्ता ने वार्डो में होने वाले कार्यो के आगणन प्रस्तुत किये। जिन्हें सदन ने स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कोविड-19 को देखते हुए कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि कोरोना महामारी से निपटने में लगे पालिका कर्मियों को 15 अगस्त 2020 को सम्मानित किया जायेगा। एनटीडी चैराहे से पुलिस चैकी तक सड़क का निर्माण कार्य कराये जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। बोर्ड द्वारा निर्णय लिया कि पालिका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिलहाल आधे मार्ग का निर्माण होगा। बैठक में हरी प्रसाद टम्टा धर्मशाला की डिजाइन को भी प्रस्तुत किया गया। यह भी तय हुआ कि शहर से आवारा गायों को गौ सदन भेजा जाएगा और वार्डो में विद्युत पोल व सोलर लाइट लगाई जाएंगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी समेत सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पाण्डे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, जगमोहन विष्ट, हेमचन्द्र तिवारी, राचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, आशा रावत, अमित साह, तरन्नुम बी व अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद आदि उपस्थित थे।
रास्तों को झाड़ियों से मुक्ति:- पालिका ने विभिन्न वार्डों के रास्तों को झाड़ियों से मुक्त करने की कवायद इस बीच तेज कर दी है। नगर के कई मार्ग झाड़ियों से घिरे हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका द्वारा इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इस बीच रास्तों से झाड़ियों का कटान तेज कर दिया है। रास्तों से झाड़ियों हटाने काम जगह-जगह किया जा रहा है। वहीं कुछ जगहों रास्तों का सुधारीकरण चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments