सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के दौर में ढिलाई व लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी अल्मोड़ा ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कोतवाल व तीन चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट बताया कि कोतवाल अल्मोड़ा हरेन्द्र चौधरी, एनटीडी चौकी प्रभारी रजत कसाना, बेस चौकी प्रभारी सौरभ भारती, धारानौला चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नेगी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि उनकी ओर से दिए गए निर्देशों का पालन नही किया गया। उन्होंने बताया कि सभी को रात 8 बजे कोविड से सम्बंधित रिपोर्ट करने को कहा कहा था। इसमें से किसी ने भी रिपोर्ट नही की। जिस पर सबको लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ को दी गई है। एसपी ने कहा कि कोरोना काल में किसी भी अधिकारी से जरा सी भी चूक की उम्मीद नही की जा सकती है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।