HomeUttarakhandAlmoraस्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ले रहे खुली हवा में सांस

स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ले रहे खुली हवा में सांस

╰┈➤ 35 से अधिक आश्रितों का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष व बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उन्हीं वीर सपूतों की बदौलत हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। यह बात अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने आज शुक्रवार को कही। दरअसल, बारामंडल विधायक मनोज तिवारी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था।

जोशज्यू होटल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, संघर्ष व बलिदान अमूल्य धरोहर है, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। यह बलिदान व त्याग भावी पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देते रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार धन्य हैं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूत दिए। इसलिए इन परिवारों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सदस्यों से कहा कि वह अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करा सकते हैं, ताकि वह शासन स्तर पर उनका समाधान करवाने के लिए ठोस पहल कर सकें। ​इस मौके पर विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के लगभग 35 सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनकी इस पहल की प्रशंसा की और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने उनका आभार जताया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष भारत पांडे तथा संचालन कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष डा. वसुधा पंत व उत्तराखंड संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे ने भी विचार रखे। कार्यक्र्म में कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments