सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, अल्मोड़ा में अनुसेवक पद पर तैनात चंदन लटवाल का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन से सूचना विभाग में शोक की लहर है। आज स्टाफ ने एक शोक सभा आयोजित कर गहरा दुख जताया और दो मिनट का मौन रखकर स्व. चंदन सिंह लटवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने चंदन लटवाल के कार्यों एवं विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना की और कहा कि उनका निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोकसभा में विभाग के प्रवीण प्रसाद, महेंद्र नेगी, तारा दत्त पांडेय, किरण कुमार व अन्य मौजूद रहे। यहां उल्लेखनीय है कि बीते माह चंदन लटवाल को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था, तब से जीवन व मौत के बीच संघर्ष करते हुए वह उपचाराधीन थे और विगत दिवस उन्होंने दम तोड़ दिया।


