वनाग्नि सुरक्षा के लिए वन विभाग मुस्तैद
क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)CNE REPORTER: गर्मियों के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आज पहाड़ पानी अनुभाग के अंतर्गत दडमाने/अनर्पा बीट में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष कार्य किया गया।

वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख पैदल मार्गों और मोटर मार्ग के दोनों ओर सघन अग्नि सुरक्षा कार्य किया गया। इस दौरान मार्ग के किनारों से सूखी पत्तियों और अन्य ज्वलनशील कूड़े को हटाया गया, ताकि आग लगने की स्थिति में उसे फैलने से रोका जा सके।

जन-जागरूकता पर जोर
फील्ड कार्य के साथ-साथ टीम ने मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों और पर्यटकों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें बताया गया कि जंगलों में आग लगने से न केवल पर्यावरण को क्षति पहुँचती है, बल्कि वन्य जीवों और जल स्रोतों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
इस सुरक्षा अभियान और जागरूकता कार्यक्रम में वन दरोगा पूरन चन्द्र मेलकानी, नीरज नेगी, फायर वाचर किसन सिंह, फायर वाचर संजय शर्मा, फायर वाचर हेम शर्मा, फायर वाचर जगत सिंह और मोहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपना सक्रिय योगदान दिया।
अपील: वन विभाग ने सभी से अनुरोध किया है कि जंगलों के आस-पास किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और आग दिखने पर तुरंत सूचित करें।


