हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल (APS) हल्द्वानी, लामाचौड़ का 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा सौम्या गोस्वामी ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
ADVERTISEMENTS
विद्यालय के रिकॉर्ड 30% बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के बच्चों ने 5 विभिन्न विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रथम चार स्थानों पर आने वाले बच्चों में निम्न बच्चे शामिल है –
1- प्रथम स्थान पर – सौम्या गोस्वामी (99%) 2- द्वितीय स्थान पर – आयुष पाण्डेय (97.8%) 3- तृतीय स्थान पर- प्रियांशु नंदा (96.2%) 4- चतुर्थ स्थान पर – सौरव टम्टा (95.6%), राहुल कुमार जोशी (95.6%) तथा पूजा कफल्तिया (95.6%)