HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : असीम आस्था का केंद्र और ऐतिहासिक है सोमेश्वर महादेव मंदिर

सोमेश्वर : असीम आस्था का केंद्र और ऐतिहासिक है सोमेश्वर महादेव मंदिर

ADVERTISEMENTS

दिनकर जोशी, सोमेश्वर
हर वर्ष श्रावण मास में भक्तों से लबरेज रहने वाला सोमेश्वर का प्राचीनतम महादेव मंदिर इस दफा सूना—सूना सा है। भक्तजन मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक को आ तो रहे हैं, मगर कोविड—19 के संकट के चलते बारी—बारी से। हर साल श्रावण मास में लगने वाली श्रद्धालुओं भीड़ इस बार सोशियल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में छंट गई है। यह मंदिर ऐतिहासिक महत्व का है।
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से 40 किमी की दूरी पर कोसी नदी के तट पर बसे रमणीक स्थल सोमेश्वर में प्राचीनतम यह मंदिर समूह स्थित है। मंदिर समूह लगभग 12वीं सदी में निर्मित बताए गए हैं। मुख्य मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग के अतिरिक्त उमा, महेश, विष्णु, ब्रह्मा, लकुलीश, गणेश व अन्य देवी—देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं जबकि मुख्य मंदिर के अलावा
दो समकालीन लघु देवालय हैं। एक देवालय में शिवलिंग जबकि दूसरे में गणेश की प्रतिमा मौजूद है। ये प्रतिमाएं 11वीं से 15वीं शताब्दी के मध्य की मानी जाती हैं। महादेव मंदिर में शिवलिंग प्राचीनकाल से विराजमान है। खास बात ये है कि शिवलिंग में पानी चढ़ाने के कुछ देर बाद उसका स्वरूप सफेद सूखा दिखता है। महज सोमेश्वर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की असीम आस्था का केंद्र यह मंदिर है। हर साल शिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के लगभग भक्तजन जलाभिषेक के लिए पहुंच कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगते हैं। शिवरात्रि पर्व पर मुख्य बाजार में विशाल मेला लगता है। श्रावण मास में यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था, मगर इस दफा कोविड—19 के प्रकोप के चलते ऐसा श्रद्धालु एक—एक कर ही मंदिर पहुंच रहे हैं। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments