HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सेवाभाव ही सेवादल का मुख्य उद्देश्य — बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा : सेवाभाव ही सेवादल का मुख्य उद्देश्य — बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा। कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें जनजागृति अभियान के तहत मास्क वितरण, कोरोना संक्रमण से बचाव के पर्चे बांटे गए और राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक हाईस्कूल चौरा कलेत के प्रांगण में ध्वजवंदन कार्यक्रम विधिवत रूप से मनाया गया।
ध्वज वंदन कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री एवं मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सेवाभाव ही सेवादल का मुख्य उद्देश्य है । जाति, धर्म, सम्प्रदाय से उपर उठ कर हमें समर्पित भाव से राष्ट्र की सेवा हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना काल में हमारा सेवा दायित्व बढ़ जाता है। महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति दी। तभी हम आज आजाद भारत मेें सांस ले रहे हैं, किन्तु कुछ शत्रु आज देश की सीमाओं पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने राज्य के युवाओं को सही दिशा देना, उनके रोजगार के लिये सकारात्मक प्रयास करना व युवाओं को नशे से दूर रखना भी हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिये।
इससे पहले विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सेवादल दानसिंह नेगी की उपस्थिति में सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात सीमा में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। प्रदेश महामंत्री सेवादल दान​ सिंह नेगी ने सेवादल के कार्यो पर प्रकाश डाला। सेवादल के जिला मुख्य संगठक हरीश सिंह बनौला ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि नई पीढी आज सेवा दल के साथ जुड़कर राष्ट्र के निर्माण और कोरोना से लड़ने के लिये कृत संकल्प है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सेवादल नवाज खान, विधानसभा अध्यक्ष सेवादल दीपक कुमार, सभासद राजेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, हेम जोशी, रोहित शैली, संजय बाल्मिकी, गिरीश बिष्ट, राकेश बिष्ट, दीप्ति बिष्ट, राजबिष्ट, अजय बिष्ट, हयातसिंह बिष्ट, जगदीश सिजवाली, महेन्द्र प्रसाद, भूपेन्द्र अधिकारी, किशन गोस्वामी, सरिता बिष्ट, नीता बिष्ट, रीता बिष्ट, निकिता बिष्ट, दिव्या बिष्ट, मुस्कान अधिकारी, कोमल अधिकारी, सरिता अधिकारी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments