HomeBreaking Newsउत्तराखंड : करोड़पति बना दुकानों में झूठे बर्तन धोने वाला नन्हा शाहजेब

उत्तराखंड : करोड़पति बना दुकानों में झूठे बर्तन धोने वाला नन्हा शाहजेब

ADVERTISEMENTS

रुड़की/उत्तराखंड| कहते हैं कि देने वाला जब देने में आता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। उसकी मर्जी हो तो सब कुछ हो सकता है। ऐसा ही कुछ रुड़की में देखने में आया है। यहां कभी भीख मांगकर तो कभी चाय की दुकानों में जूठे बर्तन साफ कर अपनी जिंदगी बसर कर रहा एक नाबालिग लड़का एक ही झटके में करोड़ों की जायदाद का मालिक बन गया है।

यह है इनसाइड स्टोरी

यह कहानी शुरू होती है साल 2019 से। जब सहारनपुर के पंडोली गांव की रहने वाली इमराना का अपने ससुराल वालों से झगड़ा हुआ। फिर वह खफा होकर अपने मायके यमुनानगर चली गई थी। इस बीच उसका पति नावेद भी उसे लेने के लिए यमुनानगर पहुंच गया। फिर इमराना अपने 08 साल के बेटे शाहजेब के साथ घर छोड़कर कलियर पहुंच गई। इसी बीच एक दु:खद हादसे में इस बालक का पिता नावेद भी चल बसा। इसके कुछ ही समय बाद कोरोना से इमराना की भी मौत हो गई। मां-बाप दोनों के मरने के बाद शाहजेब अकेला रह गया और यतीमों की जिंदगी बसर करने लगा। शाहजेब कभी किसी से भीख मांगता तो कभी कलियर में रहकर छोटी-मोटी दुकानों पर बर्तन धोने का काम करने लगा। अपना पेट पालने के लिए उसे या तो दिनभर में कुछ काम ढूंढना पड़ता या कहीं बैठ भीख मांगनी पड़ती।

दादा शाह आलम की मेहरबानियां

जहां शाहजेब यतीम हो चुका था और कलियर में रह रहा था। वहीं उसके छोटे दादा शाह आलम लगातार अपने पोते और बहू की तलाश कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें खोजने का प्रयास किया। इस बीच गुरुवार को कलियर आए शाह आलम के एक दूर के रिश्तेदार ने शाहजेब को पहचान लिया। जिसकी सूचना उसने शाह आलम को दी। तब उसके दादा शाह आलम पहुंचे और अपने पोते को साथ ले गए।

अब शाहजेब है करोड़ों की संपत्ति का मालिक

खास बात यह है कि यह मासूम शाहजेब अब एक बड़ी जायदाद का हिस्सादार बन चुका है। दरअसल, जब शाहजेब की मां इमराना सहारानपुर से उसे लेकर चली गई थी तो उसके पिता नावेद की भी मौत हो गई थी। जिसके गम में उसके दादा मोहम्मद याकूब ने भी दम तोड़ दिया था। उसके दादा हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षक से रिटायर हुए थे। वह एक बड़ी जायदाद के मालिक भी रहे हैं। बेटे की मौत के बाद उन्होंने अपनी बहू और पोते को तलाशने का प्रयास किया। जब सफल नहीं हुए तो अपनी आधी जायदाद पोते और आधी जायदाद दूसरे बेटे के नाम पर कर दी। वसीयत में उन्होंने साफ लिख दिया था कि जब भी उनका पोता वापस आये तो आधी जायदाद उसे सौंप दी जाए। इसके बाद वह भी चल बसे। अब शाहजेब अपने छोटे दादा के साथ घर पहुंच चुका है और उसे उसका कानूनी हक मिल गया है।

Railway Jobs: रेलवे में नौकरी का अच्छा मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड : इंस्टाग्राम का प्यार, थाने में शादी फिर थाने से ही युवती की विदाई

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments