HomeUttarakhandHaridwarहोली की रात परिजन पड़ोस में गए, वापस आए तो घर में...

होली की रात परिजन पड़ोस में गए, वापस आए तो घर में मृत मिला बबलू

Roorkee News| हरिद्वार जिले के मंगलौर के मोहल्ला खालसा निवासी 42 वर्षीय बबलू की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार होली की उसके परिजन पड़ोस में गए हुए थे, कि तभी चार से पांच लोग उसके घर पर आये और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। परिजन जब वापस घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

हल्द्वानी दुःखद : होली के दिन हुए हादसे में युवती की मौत, सहेली गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments