उत्तराखंड : इंस्टाग्राम का प्यार, थाने में शादी फिर थाने से ही युवती की विदाई

0
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम का प्यार, थाने में शादी फिर थाने से ही युवती की विदाई
सांकेतिक तस्वीर

Marriage in Police Station| इंस्टाग्राम का प्यार और थाने में शादी फिर थाने से ही युवती की विदाई कहानी फिल्मी लगती है, पर हैं नहीं। यह उत्तराखंड का ही एक वाक्य हैं।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर थाना अंतर्गत ग्वाड़ गांव की युवती 7 दिसंबर को अनसूया मेले में गई थी। यहां यमकेश्वर ब्लॉक निवासी उसका इंस्टाग्राम दोस्त संदीप चौहान भी पहुंचा था। दोनों बिना घरवालों को बताए भाग गए।

घरवालों के काफी खोजने के बाद भी जब युवती का कोई पता नहीं चला तो उसके चचेरे भाई ने गोपेश्वर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को 14 दिसंबर को यमकेश्वर से बरामद किया। गुरुवार को पुलिस दोनों को गोपेश्वर थाने लाई। वहीं दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे, जिसके बाद दोनों के परिजनों ने युवक व युवती की रजामंदी पर शादी के लिए अपनी सहमति दी। फिर क्या नेकी और पूछ-पूछ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाने में ही दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली और एक दूजे के हो गए।

थाने से हुई युवती की विदाई

जिसके बाद थाने से ही युवती की विदाई हुई और वह संदीप के साथ यमकेश्वर गई। गोपेश्वर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसके चौहान ने बताया कि संदीप चौहान हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दोनों बालिग हैं, दोनों ने अपनी रजामंदी से शादी की है।

21 का दूल्हा 52 की दुल्हन वायरल Click Now

ADVERTISEMENTS