अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र के वयोवृद्ध व्यापारी एलआर साह फर्म के प्रोपराइटर जगदीश लाल साह का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल रहे हैं तथा रीगल के पास उनका प्रतिष्ठान है। स्व. साह के बड़े बेटे की सुमित स्पोर्ट्स नाम से प्रतिष्ठान है, जबकि छोटे बेटे सुशील साह कूर्मांचल बैंक के मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके निधन पर व्यापार मंडल ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की है। उनका आज यहां विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा। शव यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी। शोक जताने वालों में सूरज साह, किशन गुरूरानी, जगदीश पांडेय, मनोज अरोड़ा, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी, अभय साह, अतुल साह, भुवन वर्मा, अरुण वर्मा, दीप सिंह डांगी, अजीत कार्की, श्याम लाल साह, वकुल साह, दीपक साह, दीपक वर्मा, दीप जोशी, पवन साह, बलवंत राणा, राजीव भसीन, मोहन कनवाल, त्रिलोचन जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नाज्जोन आदि व्यापारी शामिल रहे।
Almora News : एलआर साह फर्म के मालिक वरिष्ठ व्यापारी जगदीश लाल साह का निधन, आज विश्वनाथ घाट में होगा अंतिम संस्कार
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

