HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज : हिंदू वाहिनी के मंडल प्रहरी की फैक्ट्री में गधे...

ब्रेकिंग न्यूज : हिंदू वाहिनी के मंडल प्रहरी की फैक्ट्री में गधे की लीद, गोबर, कैमिकल और भूसे से बनाए जा रहे थे मसाले, मालिक गिरफ्तार

हाथरस। यूपी के हाथरस में पुलिस ने एक ऐसे मसाला उद्योग का खुलासा किया है जहां गधे की लीद, गोबर, एसिड और घास (भूसा) के इस्तेमाल से नकली मसाले बनाए जा रहे थे। कल रात को पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन कुंतल से ज्यादा नकली मसाले जब्त भी किए हैं।
नकली मसालों के कारखाने के मालिक अनूप वार्ष्णेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वार्ष्णेय हिंदू युवा वाहिनी के ‘मंडल प्रहरी’ हैं। हाथरस के नवीपुर इलाके में उसके कारखाने में पुलिस ने छापे के दौरान लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर सहित कई मसाले पाए। गरम मसाला और हल्दी में गधे की लीद, रंगों, एसिड और घास का इस्तेमाल किया जाता था।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

पुलिस ने मसालों के 27 नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कारखाना मालिक वार्ष्णेय को सीआरपीसी धारा 151 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मीणा ने कहा कि एक बार लैब टेस्ट के नतीजे आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काफी समय से मिल रही शिकायत पर फ़ूड इंस्पेक्टर के साथ यहां दबिश दी गयी थी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments