HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीप्रकाश कांडपाल का निधन एक अपूरणीय...

Ranikhet News : वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीप्रकाश कांडपाल का निधन एक अपूरणीय क्षति, उत्तराखंड ने खो दी एक महान विभूति, कांग्रेस—भाजपा, व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTS
Advertisement


महान जन सेवक व अधिवक्ता श्रीप्रकाश कांडपाल के आकस्मिक निधन पर पर यहां शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस व भाजपा की हुई अलग—अलग शोक सभाओं में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यापार मंडल की ओर से भी शोक सभा का आयोजन हुआ।
कांग्रेस की शोक सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी अगस्त लाल साह ने स्व. कांडपाल के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों व उत्तराखंड के लोगों के प्रति निःस्वार्थ प्रेम के कई संस्मरणों का जिक्र किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र भट्ट, विश्व विजय माहरा, पंकज गुरुरानी, कुलदीप कुमार, यतीश रौतेला, हेमंत मेहरा, विजय तिवारी, गुड्डू खान, संदीप बंसल, दिनेश बिष्ट, सोनू सिदिकी आदि मौजूद रहे।
इधर भारतीय जनता पार्टी की शोक सभा में तमाम वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने स्व. कांडपाल के कार्यों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कांडपाल की रानीखेत कर्मभूमि रही। वह यहां अधिवक्ता रहे। बाद में राजनीति और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने एक महान विभूति को खो दिया है, जो दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के रोगियों की उपचार हेतु दिल्ली आए असहाय लोगों की जीवन के अंतिम पड़ाव तक भी एम्स में हर संभव मदद करते रहे। इस मौके पर 2 मिनट का मौन भी रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, दीप भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, निवर्तमान उपाध्यक्ष छावनी परिषद संजय पंत, पूर्व सभासद उमेश चंद्र पाठक, सभासद विनोद कुमार, ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष तारीखेत आनंद बुधानी, देवी दत्त बिष्ट, विमल भट्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल, हंसा दत्त बावड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, कुलदीप अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश अग्रवाल, रामेश्वर गोयल, सभासद मदन कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष खजान जोशी, रमेश जोशी, विपिन शर्मा, धर्मेंद्र अधिकारी, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो रोहित शर्मा, प्रकाश कुमार पाठक, बाला दत्त बुधौली, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे, सह मीडिया प्रभारी प्रदेश महिला मोर्चा विमला रावत, दीप्ति बिष्ट, चंपा भंडारी, सीमा जसवाल, कामरान कुरेशी आदि मौजूद रहे। इधर रानीखेत नगर के व्यापारियों ने भी शोक सभा करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में रानीखेत जिला व्यापारी मंडल अध्यक्ष मोहन नेगी, अतुल अग्रवाल, गिरीश बैला, जगदीश अग्रवाल, भगवंत नेगी, दीपक पन्त, हरीश हर्बोला, लक्ष्मण नेगी, हरीश लाल साह, नरेंद्र रौतेला, जीवन सिंह रावत आदि शामिल रहे। सुभाष पार्क में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धां​जलि दी गई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments